Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जैन समाज ने मंत्री असीम अरुण की प्रशासनिक दक्षता और समाज सेवा की सराहना की

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी के प्रांगण में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित भव्य...
HomeLatestजैन समाज ने मंत्री असीम अरुण की प्रशासनिक दक्षता और समाज सेवा...

जैन समाज ने मंत्री असीम अरुण की प्रशासनिक दक्षता और समाज सेवा की सराहना की

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी के प्रांगण में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण जी का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के पदाधिकारियों ने उनकी प्रशासनिक दक्षता, उत्कृष्ट कार्यशैली, दूरदर्शिता और समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम में श्री असीम अरुण जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जैन समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया और उनके प्रति समाज की ओर से सम्मान की भावना व्यक्त की।

समारोह का वातावरण उस समय भक्तिमय हो उठा, जब परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज का मंच पर मंगल आगमन हुआ। उनके आगमन पर पूरा प्रांगण गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूज्य गुरुदेव का स्वागत किया। इसके बाद उनके चरणों में दीप प्रज्ज्वलन किया गया और आरती उतारी गई।

धर्मसभा में आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने अमृत वचनों से धर्म और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण दायित्व बताते हुए लोगों को धर्म और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का मंगल आशीर्वाद दिया। आचार्य श्री के संदेश से कार्यक्रम में आध्यात्मिकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी देखने को मिला।

इसके बाद जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से श्री असीम अरुण जी को पूज्य आचार्य श्री के पावन सानिध्य में शॉल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जैन समाज ने मंत्री जी की प्रशासनिक कार्यक्षमता और समाज कल्याण के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं तेजस्वी जीवन की मंगल कामना की।

सम्मान ग्रहण करने के पश्चात मंत्री श्री असीम अरुण जी ने पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित किया और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने जैन समाज के आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अपने संबोधन में श्री असीम अरुण जी ने जैन समाज के आदर्शों और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “जैन समाज सदैव से अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा और परोपकार के क्षेत्रों में जैन समाज का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय है।”

मंत्री जी ने जैन समाज की सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली को सभी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा, “जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि समाज के हर जनहितैषी प्रयास, उत्थान और कल्याणकारी कार्यों में मैं सदैव जैन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा तथा समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित भाव से सहयोग करता रहूँगा।”

उन्होंने जैन समाज द्वारा अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए सामाजिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन की संकल्पित जीवनशैली की भी सराहना की। शिक्षा, चिकित्सा, परोपकार और समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों में जैन समाज की भूमिका को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी, सुरेंद्र जैन, योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गुरु सानिध्य में आयोजित समारोह सम्मान, आध्यात्मिक संदेश और समाज सेवा की भावना के साथ संपन्न हुआ।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ